दिल्ली की लड़की से गुरुग्राम के होटल में दोस्त ने कई बार किया रे/प, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 08:47 PM

friend commits indecent act with delhi woman at gurugram hotel

दिल्ली की 17 साल की एक लड़की के साथ गुरुग्राम के एक होटल में उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई।

नेशनल डेस्क : दिल्ली की 17 साल की एक लड़की के साथ गुरुग्राम के एक होटल में उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई। उसने बताया कि इस संबंध में डीएलएफ फेज-एक थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण' (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली के विकास नगर में किराये के मकान में रहती है। उसकी आरोपी से वर्ष 2025 से जान-पहचान थी। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि एक जनवरी से 22 मार्च 2026 के बीच आरोपी उसे कई बार गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित सिकंदरपुर के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। उसने बताया कि हाल ही में तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दिल्ली के रनहोला थाने में 'शून्य प्राथमिकी' दर्ज की गई, जिसे बाद में डीएलएफ फेज-एक थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 64(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और होटल के रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!