Gold-Silver Price Crash : 5,000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें अब के ताजा भाव

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 08:45 PM

gold silver price crash silver becomes cheaper by 5 000 sharp in gold pr

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाज़ार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार...

नेशनल डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाज़ार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।

लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 72.89 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!