Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Jul, 2026 08:30 AM

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंचने के कारण आज यानि कि 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। कच्चे तेल के दाम कई महीनों के अपने उच्चतम स्तर के बेहद करीब बने हुए हैं।
20 July Petrol-Diesel Price : वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंचने के कारण आज यानि कि 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। कच्चे तेल के दाम कई महीनों के अपने उच्चतम स्तर के बेहद करीब बने हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष और पिछले हफ्ते सीजफायर (युद्धविराम) के पूरी तरह खत्म हो जाने से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के जरिए होने वाली ग्लोबल तेल सप्लाई ठप होने की आशंका गहरा गई है।
इस बड़ी तेल लाइफलाइन पर मंडराते संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें $90 प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही कच्चे तेल के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेज बढ़त देखी गई। 2.78% की भारी तेजी के साथ 90.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। 2.34% की मजबूती लेकर 83.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।
तेल बाजारों में इस ताजा उबाल की एक बड़ी वजह कुवैत से आई रिपोर्ट भी है जिसके मुताबिक ईरान के हालिया हमले में बिजली ग्रिड और पानी को खारापन-मुक्त करने वाले एक बड़े 'डिसैलिनेशन प्लांट' को गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं भारत अपनी कच्चे तेल की कुल जरूरत का 85% से अधिक हिस्सा दूसरे देशों से आयात (Import) करके पूरा करता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने और सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों के कारण भारतीय बाजार भी पिछले कुछ महीनों में ईंधन की कई दौर की बढ़ोतरी झेल चुका है। सोमवार 20 जुलाई को सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने पेट्रोल और डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है:

20 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल के भाव (रुपए प्रति लीटर)
शहर, पेट्रोल की नई कीमत
हैदराबाद, ₹115.73
कोलकाता, ₹113.51
मुंबई, ₹111.21
बेंगलुरु, ₹110.89
चेन्नई, ₹108.01
दिल्ली, ₹102.12

20 जुलाई को आपके शहर में डीजल के भाव (रुपए प्रति लीटर)
शहर, डीजल की नई कीमत
हैदराबाद, ₹103.82
कोलकाता, ₹99.82
चेन्नई, ₹99.66
बेंगलुरु, ₹98.80
मुंबई, ₹97.83
दिल्ली, ₹95.20