Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Mar, 2026 02:56 PM

अक्सर हम घर से यह सोचकर निकलते हैं कि आधा घंटा काफी होगा लेकिन रास्ते का ट्रैफिक हमारे सारे प्लान फेल कर देता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए Google Maps में 'Set Departure & Arrival Time' नाम का एक बेहद उपयोगी फीचर दिया गया है। यह फीचर न केवल...
Google Maps : अक्सर हम घर से यह सोचकर निकलते हैं कि आधा घंटा काफी होगा लेकिन रास्ते का ट्रैफिक हमारे सारे प्लान फेल कर देता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए Google Maps में 'Set Departure & Arrival Time' नाम का एक बेहद उपयोगी फीचर दिया गया है। यह फीचर न केवल दूरी देखता है बल्कि लाइव ट्रैफिक का हिसाब लगाकर आपको सटीक समय पर घर से निकलने का रिमाइंडर भेजता है।

कैसे काम करता है यह टाइम कीपर फीचर?
यह फीचर केवल एक साधारण अलार्म नहीं है। यह गूगल के विशाल लाइव ट्रैफिक डेटा का इस्तेमाल करता है। यदि आपके रास्ते में अचानक कोई दुर्घटना हुई है या ट्रैफिक जाम बढ़ गया है तो यह ऐप खुद-ब-खुद आपके निकलने का समय बदल देगा और आपको पहले अलर्ट कर देगा। यह आपको बताता है कि अगर आप 10 बजे पहुंचना चाहते हैं तो आज के ट्रैफिक के हिसाब से आपको 9:15 पर निकलना ही होगा।

स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे एक्टिवेट करें यह फीचर
अपने फोन में इस सेटिंग को चालू करना बहुत आसान है:
-
मंजिल चुनें: सबसे पहले Google Maps खोलें और जहां जाना है (Destination) उस जगह का नाम डालें।
-
Directions पर जाएं: नीचे दिए गए 'Directions' बटन पर क्लिक करें।
-
मेनू खोलें: ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
-
टाइम सेट करें: यहां आपको 'Set depart or arrive time' का विकल्प मिलेगा।
-
अपना समय चुनें: 'Arrive by' टैब पर जाएं और वह समय सेट करें जब आपको अपनी मंजिल पर पहुंचना है (जैसे सुबह 10:00 बजे)।
-
रिमाइंडर सेट करें: इसके बाद 'Set Reminder' पर क्लिक कर दें। अब गूगल खुद आपको नोटिफिकेशन भेजकर बताएगा कि "अब निकलने का समय हो गया है"।

किन लोगों के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
-
ऑफिस जाने वालों के लिए: ताकि बॉस की डांट से बचा जा सके।
-
एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए: जहां एक मिनट की देरी से भी फ्लाइट या ट्रेन छूट सकती है।
-
नए शहर में घूमने वालों के लिए: जिन्हें वहां के ट्रैफिक पैटर्न का अंदाजा नहीं होता।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय ही सबसे बड़ी पूंजी है। Google Maps का यह छोटा सा दिखने वाला फीचर आपकी लाइफ को बेहद आसान और अनुशासित बना सकता है।