Aadhaar Update : अब पॉकेट में Aadhar card रखने का झंझट खत्म! Google Wallet में आया ये नया फीचर

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 06:14 PM

google wallet gets a new digital id feature

आजकल आधार कार्ड हर जगह पर जरुरी है। इसी वजह से लोगों को इस कार्ड को अपने साथ कैरी करना पड़ता है। लेकिन अब आपको अपना आधार कार्ड हर जगह पर लेकर जाने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि गूगल ने UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के साथ मिलकर Google Wallet...

गैजेट डेस्क: आजकल आधार कार्ड हर जगह पर जरुरी है। इसी वजह से लोगों को इस कार्ड को अपने साथ कैरी करना पड़ता है। लेकिन अब आपको अपना आधार कार्ड हर जगह पर लेकर जाने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि गूगल ने UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के साथ मिलकर Google Wallet में आधार-आधारित डिजिटल आईडी सपोर्ट लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद identification process को आसान और यूजर्स की प्राइवेसी को भी पहले से ज्यादा सेफ करना है।

कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?

गूगल का यह नया फीचर 'वेरिफाएबल क्रेडेंशियल' (Verifiable Credentials) मॉडल पर आधारित है। यह वर्तमान के पुराने तरीकों से काफी अलग और सुरक्षित है। इस  फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए पूरा आईडी दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। जैसे अगर आपको किसी जगह पर केवल उम्र का प्रमाण देना है तो आप केवल अपने वॉलेट से उम्र की जानकारी शेयर करेंगे। इससे आपका पूरा आईडी नंबर या पता गुप्त रहेगा। दूसरा इस  फीचर को ग्लोबल सुरक्षा मानक के अनुरूप तैयार किया गया है, जो डेटा के गलत इस्तेमाल की संभावना को लगभग खत्म कर देता है।

PunjabKesari

इन जगहों पर आसान होगा काम

गूगल वॉलेट के इस डिजिटल आईडी फीचर का इस्तेमाल कई प्रमुख सेवाओं में किया जा सकेगा:

1.      सिनेमा हॉल: PVR INOX जैसे मूवी थिएटर्स में उम्र के वेरिफिकेशन के लिए।

2.      ऑनलाइन वेरिफिकेशन: BharatMatrimony जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पहचान साबित करने के लिए।

3.      ट्रैवल और वीजा: Atlys जैसे एप्स पर वीजा आवेदन के दौरान जानकारी को ऑटो-फिल करने के लिए।

4.      विजिटर मैनेजमेंट: Mygate जैसी सोसाइटी मैनेजमेंट एप्स पर विजिटर वेरिफिकेशन के लिए।

डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

भारत के अलावा गूगल सिंगापुर, ब्राजील और ताइवान जैसे देशों में भी डिजिटल आईडी को बढ़ावा दे रहा है, जहाँ पासपोर्ट बेस्ड आईडी को वॉलेट में स्टोर करने की सुविधा दी जा रही है। गूगल का कहना है कि आने वाले समय में कई और सरकारी और निजी संस्थान इस तकनीक को अपनाएंगे, जिससे फिजिकल डॉक्यूमेंट को कैरी करने की जरुरत कम हो जाए। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!