Apple के फैंस की दीवानगी... घर में रखा सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा iPhone 18 Pro

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 12:08 PM

man sells gold to gift wife new iphone in noida

भारत में अब iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी ऐपल फैंस के बीच नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। नोएडा स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे स्टोर खुलने से काफी पहले ही खरीदारों की लंबी कतारें...

नई दिल्ली: भारत में अब iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी ऐपल फैंस के बीच नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। नोएडा स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे स्टोर खुलने से काफी पहले ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गई थीं। 

एक न्यूज चैनल के हवाले से उनमें से एक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने के लिए सोना बेचा था।  उसने कहा, "मैं यह अपनी पत्नी के लिए लेने आया हूँ।" उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बरगंडी रंग का iPhone 18 Pro लाने के लिए कहा था।

 उसने बताया कि उसकी पत्नी अब तक आईफोन इस्तेमाल नहीं करती थी। जब उससे पूछा गया कि उसने इस खरीदारी के लिए पैसे कहां से जुटाए, तो उसने बेझिझक कहा, "आज पैसा है, कल का पता नहीं। मैंने अपनी पत्नी के लिए यह फोन खरीदने के लिए अपना सोना बेचा है।"
 

मंगेतर के लिए गिफ्ट
पंजाब से आए गुरदिता सिंह सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगे थे। उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के लिए iPhone 18 Pro और अपने लिए iPhone 18 Pro Max खरीदा, जिसके लिए उन्होंने ₹3.5 लाख से अधिक खर्च किए।

 

कीमत बढ़ने पर भी नहीं घटी दीवानगी
एक महिला खरीदार ने माना कि पिछले मॉडल की तुलना में कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन ऐपल के दीवानों के लिए कीमत मायने नहीं रखती। वहीं हरियाणा के विशाल नामक युवक ने कहा कि अगर कीमतें और भी बढ़ जाएं, तो भी वे मैनेज कर लेंगे। कई युवाओं, छात्रों और कामकाजी लोगों ने लॉन्च डे पर ही फोन हासिल करने के लिए अपने काम और दफ्तर से छुट्टी ली थी। लेकिन हर कोई iPhone 18 Pro नहीं खरीद पाया। जिन लोगों ने डिवाइस प्री-ऑर्डर नहीं किया था, उन्हें आज खरीदने की इजाज़त नहीं दी गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!