गुजरात: खेलते-खेलते कार में बंद हुए 4 बच्चे, दम घुटने से हुई मौत

Edited By Updated: 04 Nov, 2024 03:17 PM

gujarat 4 children got locked in a car while playing died of suffocation

गुजरात के अमरेली जिले में एक दर्दनाक घटना में चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई। सभी बच्चे मध्य प्रदेश के एक कृषि श्रमिक दंपति के थे। पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि माता-पिता ने सुबह करीब...

नेशनल डेस्क. गुजरात के अमरेली जिले में एक दर्दनाक घटना में चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई। सभी बच्चे मध्य प्रदेश के एक कृषि श्रमिक दंपति के थे।


पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि माता-पिता ने सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर भरत मंदानी के खेत में काम करने गए थे। इस दौरान चार बच्चे घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में खेलते-खेलते बैठ गए और गलती से कार को अंदर से बंद कर लिया।


उन्होंने आगे कहा- इन चार बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच थी। कार के अंदर बंद होने के कारण उन्हें दम घुटने की समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम को जब बच्चों के माता-पिता और कार मालिक वापस लौटे, तो उन्होंने चारों बच्चों के शव कार में पाए।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने अमरेली (तालुका) थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस घटना की सभी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है। यह घटना क्षेत्र में शोक और चिंता का कारण बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!