मुंबई: एलपीजी सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत 4 झुलसे, लैमिंगटन रोड के गोदाम में भी लगी भीषण आग

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 12:01 PM

mumbai 4 injured after gas cylinder catches fire

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना धारावी इलाके की है जहां शनिवार आधी रात को एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना धारावी इलाके की है जहां शनिवार आधी रात को एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

वहीं, दूसरी घटना लैमिंगटन रोड की है जहां एक गोदाम में लगी भयंकर आग पर दमकल कर्मियों ने 8 घंटे से अधिक कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात के करीब सायन-धारावी लिंक रोड पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास स्थित दो मंजिला इमारत के एक कमरे में हुई। 

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग केवल एलपीजी सिलेंडर तक सीमित थी और दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने रात 12 बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया था। अधिकारी के अनुसार घटना में 4 और 5 साल के दो बच्चे तथा 19 और 30 साल के दो अन्य लोग झुलस गए। 

यह भी पढ़ें: सोयाबीन और बिनौला तेल में नरमी, तो कम आवक से सीपीओ और पामोलीन कीमतों में आया सुधार

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस चारों को सायन अस्पताल ले गयी। शनिवार रात को ही आग लगने की एक और घटना सामने आयी। यह आग रात 11 बजकर 33 मिनट पर लैमिंगटन रोड स्थित एक मंजिला सरस्वती भवन के भूतल पर बने गोदाम में लगी। नगर निकाय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!