Edited By Radhika,Updated: 17 Apr, 2026 04:54 PM

राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव के दौरान राघव चड्ढा ने अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज से सबका ध्यान खींचा। तीसरी बार सभापति बनने पर उन्होंने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरा और उनका रिश्ता खट्टा- मीठा है, लेकिन मुझे उम्मीद...
नेशनल डेस्क: राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव के दौरान राघव चड्ढा ने अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज से सबका ध्यान खींचा। तीसरी बार सभापति बनने पर उन्होंने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरा और उनका रिश्ता खट्टा- मीठा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में यह बेहतर होगा।
<
>
इस बयान पर बटोरीं सुर्खियां
सदन में संबोधन के दौरान राघव ने सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से कहा कि उनकी पार्टी के बड़े और नए चुने गए डिप्टी नेता सदन में मौजूद नहीं है। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि, "मैं अपनी पार्टी का हाल ही में हटाया गया उपनेता, आपकी सेवा में हाजिर हूँ।" उनकी इस टिप्पणी पर सदन में हंसी के ठहाके लगे, लेकिन इसने पार्टी के भीतर के समीकरणों पर भी सवाल खड़े कर दिए।