ईंधन की कीमतों पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 11:27 AM

petrol and diesel prices will not increase in india rajnath singh

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक गंभीर चिंता...

नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन भारत इस संकट से सुरक्षित है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय विदेश नीति और भारत के अन्य देशों के साथ मजबूत संबंधों को दिया। "दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा रहा है और कई देशों में ईंधन की भारी किल्लत है, लेकिन भारत की कूटनीतिक जीत यह है कि हमारे जहाज आज भी होर्मुज की खाड़ी से सुरक्षित गुजर रहे हैं।"

PunjabKesari

भ्रामक खबरों पर किया कटाक्ष

रक्षा मंत्री ने उन तत्वों पर भी निशाना साधा जो तेल की कीमतों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने होर्डिंग और विज्ञापनों के जरिए दुष्प्रचार करने की कोशिश की, जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और घरेलू अर्थव्यवस्था के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ के विकास और मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने शहर के साथ अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ उनके दिल में बसता है। उन्होंने पिछले एक दशक में शहर के बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों की सराहना की। इस विकास का श्रेय उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रशासन को दिया।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!