Monsoon: मुंबई में 4 दिनाें तक भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर पानी-पानी और  डूबे रेलवे ट्रैक

Edited By Updated: 10 Jun, 2021 09:18 AM

heavy rain alert for 4 days in mumbai

:दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों मे दस्तक दे दी है। मानसून के कारण देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में कल से भारी बारिश का सिलसलिजा जारी है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। मौसम...

नेशनल डेस्क:दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों मे दस्तक दे दी है। मानसून के कारण देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में कल से भारी बारिश का सिलसलिजा जारी है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

 बिजली कड़कने की भी आशंका
आईएमडी के मुताबिक मुंबई शहर और उपनगरों में अगले तीन-चार दिनों में मध्यम से भारी बारिश (दो-तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे) हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से पड़ोसी ठाणे और नवी मुंबई में वाशी तक जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को, रेलवे की कुछ पटरियों के जल भराव की वजह से पानी में डूब जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है।  बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है।

PunjabKesari

लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित 
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि दक्षिण मुंबई में कोलाबा में इस दौरान 32.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इस मानसून की पहली भारी बारिश के कारण यहां लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इकट्ठा हुए बारिश के पानी की जल्द से जल्द निकासी की जाए और परिवहन सेवाएं बहाल की जाए। 

 

कई स्थानों में  ओरेंज अलर्ट जारी
ठाकरे ने मुंबई में नियंत्रण कक्षों और ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के जिलाधिकारियों से बात की। मूसलाधार बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं जिससे जनजीवन बाधित हो गया है। इससे पहले आईएमडी ने मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कि बिजली कड़कने/तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक बारिश’’ का अनुमान जताया। उसने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए अगले चार दिनों के वास्ते ओरेंज अलर्ट भी जारी किया।

PunjabKesari

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने कहा कि ओरेंज अलर्ट के दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र के जिलों में ‘‘कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।’’ उसने शनिवार और रविवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों के लिए भी ओरेंज अलर्ट जारी किया और रविवार को विदर्भ क्षेत्र में भंडारा, गोंदिया तथा गढ़चिरौली जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मानसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!