Heavy Rain Alert: 12-13-14-15-16 को होगी भारी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 03:02 PM

heavy rain alert there will be heavy rain on 12 13 14 15 16

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बरेली सहित 15 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 14 से 16 सितंबर के बीच और भी अधिक मूसलाधार बारिश...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 12 और 13 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों शाहजहांपुर, सीतापुर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

14, 15 और 16 सितंबर को भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस दौरान बिजली के खंभों, जलभराव वाले स्थानों और खुले इलाकों से दूर रहें। 14 से 16 सितंबर के बीच और अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!