Edited By Radhika,Updated: 20 Jun, 2026 01:47 PM

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस समय प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। IMD के अनुसार, इन क्षेत्रों में अभी आंधी और तूफान आएंगे। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने की अभी कोई संभावना नहीं है।...
नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस समय प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। IMD के अनुसार, इन क्षेत्रों में अभी आंधी और तूफान आएंगे। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने की अभी कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ सहित कुल आठ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा-
उत्तर और पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 19 से 22 जून के बीच बारिश की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी में 25 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में 19 से 24 जून के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में 19 से 25 जून और पश्चिमी राजस्थान में 19 से 23 जून तक बारिश की चेतावनी है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 24-25 जून को भारी बारिश हो सकती है। 20 जून को राज्य के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।
पहाड़ी राज्यों का हाल
पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड और हिमाचल की बात करें तो यहां पर बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। IMD का कहना है कि उत्तराखंड में 19 से 21 जून तक आंधी के साथ 60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भी 20 जून को छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
19 से 25 जून तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी के बीच बारिश की उम्मीद है। 21 से 23 जून के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
मॉनसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल (विशेषकर कोलकाता और हावड़ा), सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।