Edited By Mehak,Updated: 19 Sep, 2025 06:53 PM

ओडिशा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 26 सितंबर से राज्य में मौसम बदल जाएगा और 29 सितंबर तक कई जिलों में लगातार बारिश हो सकती है। खासकर 27 और 28 सितंबर को पूरे राज्य में भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई...
नेशनल डेस्क : ओडिशा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 26 सितंबर से राज्य में मौसम बदल जाएगा और 29 सितंबर तक कई जिलों में लगातार बारिश हो सकती है। खासकर 27 और 28 सितंबर को पूरे राज्य में भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नदियों और जलस्तर की चेतावनी
उत्तर ओडिशा की नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, वहीं महानदी जलग्रहण क्षेत्र में भी ज्यादा पानी गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने पखवाड़े का पूर्वानुमान भी जारी किया है।
मौसम मॉडल की जानकारी
मौसम मॉडल के अनुसार, 23 सितंबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद 26 सितंबर को उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दूसरा निम्न दबाव बनेगा। यह 27 सितंबर को उत्तर-पश्चिम खाड़ी में सक्रिय होकर ओडिशा तट से टकराएगा। साथ ही 30 सितंबर तक दक्षिण चीन सागर से आए एक तूफान का अवशेष बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो सकता है।
विशेषज्ञ की चेतावनी
कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 25 या 26 सितंबर को निम्न दबाव बनेगा और इसके प्रभाव से 26 सितंबर से राज्य में मौसम बदल जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से 27 और 28 सितंबर को ओडिशा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बताई थी। इससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि लगातार बारिश से नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।