उत्तराखंड में देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान, ऑरेंज अलर्ज जारी

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 09:03 PM

heavy rain forecast for five districts in uttarakhand including dehradun on th

उत्तराखंड में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल में 33.5 मिलीमीटर (मिमी), कालाढूंगी में 30, डंगोली में 28.5 मिमी, भीमताल में 27.5 मिमी, नरेंद्रनगर में 27 मिमी, पौड़ी में 26.5 मिमी, चोरगलिया में 25.5 मिमी, कौसानी में 24 मिमी, देवप्रयाग में 21 मिमी, कोश्याकुटोली में 20.5 मिमी, जागेश्वर में 19.5 मिमी, चंबा में 19 मिमी, नयी टिहरी में 17.5 मिमी और रानीचौरी में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, अनेक अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम दर्ज किया गया। देहरादून मेंधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मुक्तेश्वर और नयी टिहरी में अधिकतम तापमान 17.6 और 21.4 रहा, जो सामान्य से पांच-पांच डिग्री कम है।

मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनज़र राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!