Schools Closed: ओडिशा में 10 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट', सभी स्कूल बंद

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 02:47 PM

heavy rains odisha schools closed rains imd rain rainfall

ओडिशा में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश होती रही। बारिश के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जुलाई तक और वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के...

नेशनल डेस्क: ओडिशा में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश होती रही। बारिश के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जुलाई तक और वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के मद्देनजर कई जिला प्रशासनों ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है।

इन जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट'
राजस्व विभाग के अनुसार, कटक, कंधमाल, संबलपुर, सोनपुर और बरगढ़ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे। IMD ने दिन के दौरान बरगढ़, संबलपुर, अंगुल, सोनपुर, बौद्ध, नुआपाड़ा और बोलांगिर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी किया। IMD ने कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, ढेंकानाल, क्योंझर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर और नयागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' (सतर्क रहें) भी जारी किया। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण एक्टिव हुई मानसून प्रणाली की वजह से राज्य भर में बारिश का दौर जारी रहा।

IMD के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य के 12 स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। सोनपुर में सबसे अधिक 328.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद सोनपुर जिले के उल्लुंडा में 290 मिलीमीटर बारिश हुई। राजस्व विभाग ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से अलग-अलग जिलों से जलजमाव, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचने तथा पेड़ों के उखड़ने की खबरें मिली हैं।

IMD ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि उत्तरी ओडिशा के भीतरी इलाकों और उससे सटे दक्षिणी झारखंड के ऊपर बना दबाव क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ गया और सुबह साढ़े 5 बजे यह दक्षिणी झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के भीतरी क्षेत्रों के ऊपर केंद्रित था। मौसम विभाग ने कहा, ''इसके अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।''

विभाग ने कहा कि इसके असर से ओडिशा में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 6 और 7 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 8 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने सोमवार शाम तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों के पास 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर 7 जुलाई तक 55 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे सात जुलाई तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों के पास न जाएं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!