Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Jul, 2026 09:48 AM
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह अगले 48 घंटों के दौरान मध्य...
Chhattisgarh Rain Red Alert : छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह अगले 48 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा जारी रहने तथा कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक वर्षा हो रही है।
विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटों तक मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद आठ जुलाई से पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई जबकि एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। सर्वाधिक 19 सेंटीमीटर वर्षा राजिम में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दुर्ग में 18 सेंटीमीटर, छुरा में 16 सेंटीमीटर, रायपुर शहर, राजनांदगांव और पाटन में 15-15 सेंटीमीटर, गोबरा नवापारा और माना में 14-14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan Third Wife Gauri: कौन हैं आमिर खान की तीसरी हमसफर गौरी स्प्रैट? जानें कितनी है इनकी Net Worth
इसी प्रकार अर्जुन्दा में 13 सेंटीमीटर, लाभांडी और गुंडरदेही में 12-12 सेंटीमीटर, भिलाई में 11 सेंटीमीटर तथा कोमाखान में 10 सेंटीमीटर वर्षा हुई। मंदिर हसौद, डभरा, महासमुंद, बागबाहरा और अहिवारा में 8-8 सेंटीमीटर, जबकि धमतरी, हसौद, धरसीवा, भटगांव, अभनपुर, डोंगरगढ़, गुरूर, मैनपुर, मालखरौदा, गरियाबंद और कुरूद में 7-7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में सोमवार को आकाश सामान्यत: मेघमय रहेगा तथा गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है।
शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी भी जारी की है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश का कहर: मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढही, 6 लोगों की मौत, खौफनाक Video आया सामने
वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।