जयपुर: भारी बारिश से म्यूजियम में भरा पानी, 130 साल बाद शोकेस से निकली ममी

Edited By Updated: 18 Aug, 2020 04:38 PM

heavy rains in jaipur 2400 year old mummy rescued

राजस्थान में हुई भारी बारिश से जयपुर में स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भी नुकसान हुआ। राजस्थान के कला, साहित्य एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में  के अंडरग्राऊंड में रिकॉर्ड रूम, स्टोर रूप एवं अन्य जगहों के...

नेशनल डेस्क: राजस्थान में हुई भारी बारिश से जयपुर में स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भी नुकसान हुआ। राजस्थान के कला, साहित्य एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में  के अंडरग्राऊंड में रिकॉर्ड रूम, स्टोर रूप एवं अन्य जगहों के साथ गैलरीज में जाकर बारिश में भीगे रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के प्रयासों की जानकारी ली। वहीं 2400 साल पुरानी मिस्र से लाई गई ममी भारी बारिश के पानी में डूबने से बाल-बाल बच गई। तेज बारिश के समय संग्रहालय में मौजूद कर्मचारी समझदार थे और उन्होंने जल्दी से ढाई हजार साल पुरानी ‘ममी‘ सहित महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित बाहर निकाला।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि 1981 के बाद पहली बार राजस्थान का अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पानी में डूबा। मिस्र से लाई गई ममी यहां पर 130 साल से रखी हुई है जिसे कर्मचारियों ने पानी में डूबने से बचाआ। बीते शुक्रवार इतनी बारिश हुई कि पानी म्यूजियम में 4 फीट ऊंचे बॉक्स में रखी ममी तक  पहुंच गया। कर्मचारियों ने शीशे को तोड़कर ममी को बाहर निकाला और सुरक्षित जगह पर ले गए।

 

130 साल पहले जयपुर लाई गई
तूतू नाम की महिला की यह ममी 322 ईसा पूर्व टौलोमाइकयुग की है। मिस्र की महिला पुजारिन तूतू का संरक्षित मृत शरीर पैनोपोलिस शहर के अखमीन से लाया गया था। कहा जाता है कि 2400 साल पुराने इस ममी को काहिरा लाया गया और वहां से 130 साल पहले जयपुर लाई गई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भारी बारिश के कारण दीवारे ऊंची होने के बावजूद तेज बहाव के साथ पानी के संग्रहालय के अंडरग्राऊंड में प्रवेश कर गया। इससे कार्यालय के रिकार्ड को नुकसान पहुंचा है।  भीगे हुए रिकॉर्ड को सूखाने के साथ ही अधीनस्थ कार्यालयों एवं सचिवालय से इसकी प्रतियां मंगाकर इसे फिर से तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!