घर के छोटे से कमरे में कैद रखे 16 बच्चे; जंजीरों से बांध दी नरक जैसी जिंदगी, पेरेंटस और दादा-दादी गिरफ्तार(Video

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 06:43 PM

have support from india netanyahu counters vance

अमेरिका के ओहायो राज्य में पुलिस ने एक घर से 16 बच्चों को बेहद खराब और अस्वच्छ परिस्थितियों से बचाया। बच्चों को वर्षों तक एक छोटे कमरे में रखा गया था। चार वयस्कों माता-पिता और दादा-दादी को गिरफ्तार कर बाल उत्पीड़न और खतरे में डालने के आरोप लगाए गए...

International Desk: अमेरिका में ओहायो (Ohio) के ग्रामीण क्षेत्र हैमडेन में पुलिस ने एक घर से 18 महीने से 18 वर्ष तक की उम्र के 16 बच्चों को बेहद दयनीय और अस्वच्छ परिस्थितियों से बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे लंबे समय तक लगभग 12×12 फुट के एक कमरे में रह रहे थे, जहां मानव मल, कचरा और कीड़े-मकोड़ों का अंबार था। पुलिस एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में घर पहुंची थी। तलाशी के दौरान अधिकारियों को बच्चों की हालत देखकर झटका लगा। जांचकर्ताओं ने बताया कि कई बच्चे सामान्य रूप से बोल नहीं पा रहे थे और उनका सामाजिक व मानसिक विकास गंभीर रूप से प्रभावित दिखा। एक 18 वर्षीय युवती, जिसे विकास संबंधी समस्या बताई गई, अपना नाम तक नहीं लिख पा रही थी।

 

🚨⚡️ A branch of hell on Earth.. Children found imprisoned inside a concrete cage for years in America!

The American police in the state of Ohio have taken 16 children (aged between 18 months and 18 years) into custody inside a "filthy and dilapidated house" in horrific… pic.twitter.com/2Z6DQCLmPL

— Mr Pool (@mr_pool4) July 6, 2026

 

मामले में बच्चों के पिता, मां, दादा और दादी को गिरफ्तार किया गया है। चारों पर 16-16 मामलों में बाल उत्पीड़न (Child Endangerment) के आरोप लगाए गए हैं। अदालत में उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को राज्य की संरक्षण एजेंसी की निगरानी में रखा गया है। सात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो को गंभीर हालत में विशेष ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों की ऐसी स्थिति इतने वर्षों तक प्रशासन और सामाजिक तंत्र की नजरों से कैसे छिपी रही।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!