हरियाणा में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 विदेशी लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार

Edited By Utsav Singh,Updated: 09 May, 2024 08:57 PM

high prostitution busted in haryana 10 including 4 foreign girls arrested

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानिय पुलिस और सीएम फ्लाइंग स्कीयड की टीम ने मिलकर देर रात मंगलवार को छापा मारा।

PunjabKesari

फर्जी ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़
पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उनको यह जानकारी मिली थी कि सेक्टर 57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसके बाद एक फर्जी ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा गया। इसके बाद जब सौदा तय हो गया तो लड़की को जैसे ही ग्राहक के साथ कमरे में भेजा गया ठीक उसी समय संयुक्त टीम ने छापा मार कर मामले को उजागर कर दिया। साथ ही दलाल को जो साइन किए रुपए दिये थे वो भी उनसे बरामद कर लिया गया। 

PunjabKesari

दिलबाग और संजय नाम के दो दलाल का काम करते थे
आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उनलोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग और संजय नाम के दो लोग इसमें दलाल का काम करते थे, और जिस गेस्ट हाउस में यह काम होता था उसके मैनेजर संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही महिलाएं भी मिलीं है जिनकी उम्र लगभग  23 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है।

PunjabKesari

छह महिलाओं में से दो बांग्लादेश से, दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, एक असम और एक कोलकत्ता से  है। जो महिलाएं बांग्लादेश से भारत आई उनके पास वीजा भी नहीं है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इनलोंगो को न्यायित हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!