उम्मीद है कि रक्षाबंधन आपसी एकजुटता के बंधन को मजबूत करेगा: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 12:46 PM

hoped raksha bandhan will strengthen the bond of mutual solidarity radhakrishnan

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार आपसी जुड़ाव के बंधन को और मजबूत करेगा। राधाकृष्णन ने सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार आपसी जुड़ाव के बंधन को और मजबूत करेगा। राधाकृष्णन ने सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और एकजुटता के बंधन को मजबूत करे और हमें करुणा, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे।''

रक्षाबंधन एक हिंदू त्योहार है जो भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते को समर्पित है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं, जो उनके प्रेम, मंगलकामना और शुभेच्छाओं का प्रतीक होती है। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!