UP : हाथरस में बड़ा हादसा, पिकअप और रोडवेज बस में टक्कर, 15 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 12:16 AM

horrible collision between roadways bus and max in hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कम से कम चार बच्चे और चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कम से कम चार बच्चे और चार महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय कुंवरपुर गांव के पास हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने वैन को टक्कर मार दी। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। अग्रवाल ने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बाद में गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों में से तीन अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इरशाद (25), मुन्ने खान (55), मुस्कान (16), टल्ली (28), तबस्सुम (28), नजमा (25), भोला (25), खुशबू (25), जमील (50), छोटे (25), अयान (दो), सुफियान (एक), अल्फाज (छह), शोएब (पांच) और इशरत (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। वहीं, एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ की आयुक्त चैत्रा बी. भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की निगरानी में पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।

मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुर्मू ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!