UP : सीतापुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 09:55 PM

up father and son die of electrocution in sitapur mourning grips the village

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में हुई। सकरन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना छह सितंबर की है।...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में हुई। सकरन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना छह सितंबर की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के घर के पास एक पेड़ था, जिसकी टहनी टूटकर पास से गुजर रही बिजली की एक तार से छू गई थी और पीयूष (17) जब टहनी हटाने गया तो वह करंट की चपेट में आ गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे को करंट लगते देख उसके पिता गीतेश उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें सकरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!