असम में आया भयावह बवंडर: रास्ते में जो आया उसे उड़ा ले गया साथ, लोगों ने कैमरे में कैद किया VIDEO

Edited By Updated: 08 May, 2022 01:07 PM

horrific tornado hit assam

असम के बारपेटा जिले में शनिवार को एक भयावह बवंडर या टॉर्नेडो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बवंडर का पूरा मंजर कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे धान के खेत और वहां मौजूद झोपड़ियों को भारी नुकसान हुआ है।

नेशनल डेस्क: असम के बारपेटा जिले में शनिवार को एक भयावह बवंडर या टॉर्नेडो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बवंडर का पूरा मंजर कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे धान के खेत और वहां मौजूद झोपड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

 

इलाके में यह बवंडर तब आया है जब मौसम विभाग ने असम और मेघालय में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल के महीने में भारी बारिश और तूफान के कारण बहुत नुकसान देखने को मिला था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

 

कैमरे में कैद हुआ बवंडर
वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे बवंडर इलाके में तबाही मचा रहा है। वहां मौजूद लोगों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बवंडर की चपेट में जो आ रहा है, वह उसे उड़ा ले जा रहा है। बवंडर खेतों में पड़े अनाज और लोगों के घरों की अस्थाई छतों को अपने साथ उड़ा ले गया। इस भयावह बवंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

मौसम विभाग बोला
इस बवंडर पर मौसम विभाग का कहना है कि इसे चक्रवात नहीं कहा जा सकता है। इस पर बोलते हुए गुवाहाटी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओ'नील शॉ ने बयान दिया है। उन्होंने EastMojo के माध्यम से कहा, 'शनिवार को असम के बारपेटा में चेंगा जिले में एक कम तीव्रता वाला बवंडर आया। यह चक्रवात नहीं है।' बताया जा रहा है कि इस बवंडर की तीव्रता ज्यादा नहीं थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!