Edited By Radhika,Updated: 18 Sep, 2025 05:18 PM

हैदराबाद में दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जो इन दोनों हत्याओं का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला
नेशनल डेस्क: हैदराबाद में दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जो इन दोनों हत्याओं का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-
किस्मतपुरा में पहली हत्या
पुलिस की जांच में पता चला है कि अत्तापुर का रहने वाला एक शादीशुदा ऑटो ड्राइवर, जो चार बच्चों का पिता भी है, उसने एक महिला को झूठे वादे करके अपने साथ किस्मतपुरा पुल के नीचे बुलाया। वहाँ उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

चार्लापल्ली में दूसरा शव
दूसरी घटना चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। वहाँ एक बोरे में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने पाया कि यह वही ऑटो ड्राइवर था, जिसने नारसिंगी से चार्लापल्ली तक ऑटो बुक करने वाली महिला को मारकर उसका शव बोरे में बंद करके फेंक दिया था। आरोपी ने दावा किया कि उसे बोरे में शव होने की जानकारी नहीं थी।
सीसीटीवी और तकनीक से पकड़ा गया आरोपी
हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाकर अपने कपड़े बदलकर अगरतला जाने वाली ट्रेन में भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।