Hyundai Exter Facelift Launch: Hyundai ने लॉन्च की नई Exter Facelift, ₹5.80 लाख है शुरुआती कीमत

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 02:56 PM

hyundai launches new exter facelift starting price is 5 80 lakh

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, Exter का फेसलिफ्ट अवतार भारतीय बाजार में उतार दिया है। नई एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.80 लाख से ₹9.42 लाख के बीच रखी गई है। कंपनी ने कार के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव करने के साथ-साथ इंटीरियर...

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, Exter का फेसलिफ्ट अवतार भारतीय बाजार में उतार दिया है। नई एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.80 लाख से ₹9.42 लाख के बीच रखी गई है। कंपनी ने कार के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव करने के साथ-साथ इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया है।

एक्सटीरियर

नई एक्सटर के बाहरी हिस्से में मुख्य बदलाव इसके फ्रंट बंपर में देखे जा सकते हैं, जिसे अब ब्लैक फिनिश और सिल्वर ट्रिम के साथ नया रूप दिया गया है। कार में अब 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च पर मोटी क्लैडिंग दी गई है। इसके एलईडी डीआरएल (LED DRLs) को जोड़ने वाली ट्रिम पर अब 'Exter' की ब्रांडिंग मिलेगी। रियर प्रोफाइल में नया स्प्लिट स्पॉइलर और रिवाइज्ड बंपर दिया गया है। हुंडई ने दो नए शेड्स गोल्डन ब्रोंज और टाइटेनियम ब्लैक मैट पेश किए हैं।

PunjabKesari

इंटीरियर

कार के अंदर कदम रखते ही आपको नया नेवी ब्लू और ग्रे डुअल-टोन थीम देखने को मिलेगा। अब इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto (पोर्टेबल एडॉप्टर के जरिए), ड्राइवर आर्मरेस्ट और रियर पैसेंजर्स के लिए टाइप-C USB पोर्ट्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग्स, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) और हिल-स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड मिलेंगे। कंफर्ट के लिए ड्राइवर सीट की हाइट एडजस्टमेंट और पीछे की सीटों के एडजस्टेबल हेडरेस्ट अब बेस मॉडल से ही उपलब्ध होंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस

  •  पेट्रोल: 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन (83hp और 114Nm टॉर्क)। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है।
  • CNG: इसमें डुअल-सिलेंडर तकनीक वाला CNG किट मिलता है जो 69hp की पावर देता है। खास बात यह है कि CNG मॉडल में भी नीचे की तरफ स्पेयर व्हील दिया गया है।

PunjabKesari

राइवल्स

भारतीय बाजार में नई हुंडई एक्सटर का सीधा मुकाबला Tata Punch से है, जिसकी कीमत ₹5.59 लाख से ₹10.54 लाख के बीच है। अपने नए लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ एक्सटर अब पंच को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!