मैंने बिना किसी दबाव के इस्लाम अपनाया, हिंदू धर्म में वापसी नहीं करूंगा, धर्मांतरण करने वाले युवक का वीडियो वायरल

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 07:45 PM

i embraced islam without any pressure i will not return to hinduism

शामली में हिंदू से मुसलमान बने एक युवक ने दावा किया है कि मैंने बिना किसी दबाव के इस्लाम अपनाया है और मैं हिंदू धर्म में वापसी नहीं करूंगा। इस बीच पुलिस प्रशासन ने शामली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल...

नेशनल डेस्क: शामली में हिंदू से मुसलमान बने एक युवक ने दावा किया है कि मैंने बिना किसी दबाव के इस्लाम अपनाया है और मैं हिंदू धर्म में वापसी नहीं करूंगा। इस बीच पुलिस प्रशासन ने शामली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शामली में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए आयुष मलिक उर्फ़ मोहम्मद अली ने कहा, "मैं मुसलमान हूं और हिंदू धर्म में वापस नहीं आऊंगा।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज 
उसने दावा किया कि उसे सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था और आरोप लगाया कि उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत बाहरी दबाव में की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटनाक्रम शामली पुलिस द्वारा गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन के आरोपों के सिलसिले में एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है।

पिता का दावा, बेटे का इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एक मौलवी समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी के तौर पर हुई है। यह मामला दवा व्यापारी देवराज मलिक की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे आयुष का कई साल पहले चांदनी से शादी के बहाने इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयुष को दिल्ली ले जाया गया, जहां फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके शादी की रस्म पूरी की गई। 

युवक का दावा कई साल पहले ही अपनया इस्लाम धर्म 
आयुष मलिक ने दावा किया कि उसने कई साल पहले इस्लाम अपना लिया था, लेकिन अपनी बहनों की शादी के कारण पहले इसका खुलासा नहीं किया था। उसने कहा कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया गया था और वह अभी शामली में अपने माता-पिता से अलग रह रहा है। इस बीच, विवाद के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शामली नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर संवेदनशील जगहों पर, खासकर हनुमान रोड के आसपास जहां आयुष रह रहा है, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

घटना की जांच में जुटी  एसआईटी
उन्‍होंने बताया कि आयुष की दुकान पर भी दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सीओ ने कहा कि उनकी देखरेख में एक एसआईटी का गठन किया गया है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी 
शामली के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने पहले कहा था कि बाकी आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और इसके सामने आने के बाद इस पर बातचीत बढ़ गई है। स्वामी यशवीर महाराज समेत कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की है और कथित अवैध धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की योजना की घोषणा की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!