हाय गर्मी ! बाल बांधने के लिए सुपरमॉडल का Shoking जुगाड़: लोगों के बीच उतारा अंडरवियर और...(देखें वीडियो)

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 01:14 PM

overwhelmed by the heat kendall used her underwear to tie hair

भीषण गर्मी के बीच सुपरमॉडल Kendall Jenner का एक अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। गर्मी से परेशान केंडल ने अपने बालों को गर्दन से हटाने के लिए अंडरवियर को ही हेयर टाई की तरह इस्तेमाल कर लिया। तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे...

International Desk:अमेरिकी सुपरमॉडल और रियलिटी टीवी स्टार Kendall Jenner एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फैशन शो या रेड कार्पेट लुक नहीं, बल्कि गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाया गया उनका एक असामान्य तरीका है। रिपोर्टों के अनुसार, भीषण गर्मी और उमस से परेशान केंडल ने अपने लंबे बालों को गर्दन से हटाने के लिए लोगों के बीच ही अंडरवियर उतारा और उसका इस्तेमाल हेयर टाई की तरह कर लिया। उनका यह अनोखा जुगाड़ कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  केंडल हाल के दिनों में अमेरिका में चल रही गर्मी की लहर के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आई हैं।  

 

Sıcaktan bunalan Kendall, saçını toplamak için iç çamaşırını toka gibi kullandı. pic.twitter.com/ZbxpdwhKqv

— Daily Magazin (@daily_magazin) June 16, 2026

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे केंडल की "प्रैक्टिकल सोच" बताया, जबकि कुछ ने इसे फैशन और सुविधा का अनोखा मिश्रण कहा। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "गर्मी इंसान से कुछ भी करवा सकती है।" केंडल जेनर अपने फैशन प्रयोगों और अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, फैशन वीक हो या फिर रोजमर्रा की जिंदगी, उनका हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में भी वह अपने कई बोल्ड और अनोखे फैशन स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इस बार फैशन से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके इस अनोखे "हीट हैक" ने खींचा है। वायरल तस्वीरों और वीडियो के बाद इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार टिप्पणियों की भरमार है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि जब तापमान असहनीय हो जाए तो आराम सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाता है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!