YouTube पर वीडियो देखते-देखते जल्दी खत्म हो जाता है Data, तो घबराएं नहीं, बस बदल लें ये सेटिंग

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 08:41 AM

worried about running out of data on youtube turn on this setting

आज के दौर में यूट्यूब मनोरंजन, पढ़ाई और नई जानकारियां हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग हर दिन घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट और गाने सुनते हैं लेकिन इस एंटरटेनमेंट के बीच सबसे बड़ी टेंशन होती है, मोबाइल...

YouTube Big Secret : आज के दौर में यूट्यूब मनोरंजन, पढ़ाई और नई जानकारियां हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग हर दिन घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट और गाने सुनते हैं लेकिन इस एंटरटेनमेंट के बीच सबसे बड़ी टेंशन होती है, मोबाइल डेटा का खत्म होना... कई बार तो पता ही नहीं चलता और कुछ ही रील्स या वीडियो देखने के बाद फोन पर '100% डेटा खत्म' होने का मैसेज आ जाता है। खासकर सीमित (Daily Limit) प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ी मुसीबत है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यूट्यूब ऐप के अंदर ही एक ऐसा छुपा हुआ फीचर मौजूद है जो आपके वीडियो देखने के मजे को खराब किए बिना इंटरनेट डेटा की अंधाधुंध खपत को रोक सकता है।

जानें क्या होता है YouTube का Data Saver मोड?

यूट्यूब ऐप में 'डेटा सेवर' (Data Saving Mode) नाम का एक खास इन-बिल्ट फीचर दिया गया है। इसका मुख्य काम वीडियो की क्वालिटी (रिजॉल्यूशन) को इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इस तरह सेट करना है ताकि कम से कम इंटरनेट खर्च हो। स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर हाई-डेफिनिशन (HD) और नॉर्मल वीडियो क्वालिटी में बहुत ज्यादा अंतर समझ नहीं आता लेकिन इस छोटी सी सेटिंग को ऑन करने से आपके डेटा की खपत आधे से भी कम हो जाती है।

PunjabKesari

ऐसे ऑन करें यह खुफिया Setting

अपने फोन में डेटा सेवर मोड चालू करने के लिए इन बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने मोबाइल में YouTube ऐप ओपन करें। फिर स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो (Profile Icon) पर क्लिक करें। जिसके बाद नीचे दिए गए Settings (सेटिंग्स) के ऑप्शन पर जाएं। 

PunjabKesari

यहां आपको Data Saving (डेटा सेविंग) का विकल्प दिखाई देगा उस पर टैप करें। अब Data Saving Mode के सामने दिख रहे बटन को ऑन (Blue) कर दें। इस सेटिंग को ऑन करते ही यूट्यूब बैकग्राउंड में काम करना शुरू कर देगा और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान आपके कीमती डेटा को फालतू खर्च होने से बचाएगा।

आमतौर पर यूट्यूब की डिफॉल्ट सेटिंग इंटरनेट की स्पीड के हिसाब से वीडियो की क्वालिटी को खुद-ब-खुद बढ़ा देती है। जैसे ही आपके फोन को तेज 4G या 5G नेटवर्क मिलता है वीडियो ऑटोमैटिकली 720p या 1080p (HD) में चलने लगते हैं। इससे वीडियो तो साफ दिखता है, लेकिन आपका इंटरनेट कोटा पानी की तरह बह जाता है। यदि आप रोजाना लंबे पॉडकास्ट सुनते हैं या लगातार शॉर्ट्स स्क्रॉल करते हैं तो यह सेटिंग आपके लिए संजीवनी बूटी जैसी है।

PunjabKesari

इंटरनेट डेटा बचाने के Super Tricks

यूट्यूब ऐप के डेटा सेवर के अलावा आप इन तरीकों से भी इंटरनेट बचा सकते हैं:

Autoplay (ऑटोप्ले) बंद करें: अक्सर एक वीडियो खत्म होते ही दूसरा वीडियो अपने आप चलने लगता है भले ही आप फोन साइड में रख चुके हों। यूट्यूब सेटिंग्स में जाकर 'Autoplay next video' को बंद कर दें।

Wi-Fi पर करें डाउनलोड: अगर आपके घर या ऑफिस में वाई-फाई लगा है तो अपनी पसंद के वीडियो या गानों को पहले ही डाउनलोड कर लें। बाद में सफर के दौरान आप इन्हें बिना इंटरनेट (Offline) के भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

खुद चुनें Video Quality

अगर आपको लगता है कि डेटा सेवर ऑन होने के बाद भी नेट ज्यादा कट रहा है तो वीडियो चलते समय उसकी सेटिंग (गियर आइकन) पर क्लिक करके क्वालिटी को मैनुअली 360p या 480p पर सेट कर दें। यह डेटा बचाने का सबसे सटीक फॉर्मूला है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!