चक्रवात से हुई तबाही की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करूंगी : ममता बनर्जी

Edited By Updated: 27 May, 2021 09:36 PM

i will hold a meeting with pm modi to review the cyclone mamata

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आएंगे तब वह चक्रवाती तूफान ‘यास'' से हुई तबाही की समीक्षा करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगी...

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आएंगे तब वह चक्रवाती तूफान ‘यास' से हुई तबाही की समीक्षा करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगी। 

बनर्जी ने बताया कि यह बैठक पश्चिमी मिदनापुर जिले के कलाईकुंडा में शुक्रवार को होगी। उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के तूफान प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कर यहां आएंगे। वह दीघा होते हुए कलाईकुंडा आएंगे और वहां से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री कलाईकुंडा में मेरे साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 

मुख्यमंत्री बनर्जी का मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के साथ शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित पूर्वी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने का भी कार्यक्रम है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!