2 hours ago
5 hours ago
7 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By rajesh kumar,Updated: 15 May, 2024 07:45 PM
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दी तो उन्हें जेल जाना होगा।
नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दी तो उन्हें जेल जाना होगा। केजरीवाल ने लोगों से विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' के उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया। ‘इंडिया' गठजोड़ के तहत ‘आप' और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही हैं। चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मॉडल टाउन इलाके में रोड शो करते हुए केजरीवाल ने यह नारा भी दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार वो करे मोदी को इनकार।” केजरीवाल ने कहा, “मैं जेल से सीधे आपके बीच आया हूं। इन लोगों (भाजपा) ने मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया और मुझे आपकी बहुत याद आई। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं जानता हूं कि आप भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं एक छोटा आदमी हूं। हमारी पार्टी छोटी है जिसकी दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं।" उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा था कि मुझे जेल में क्यों डाला गया। मेरा दोष क्या है? ये लोग काफी शक्तिशाली हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका "दोष" बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना, उनके लिए अच्छे स्कूल बनाना, मोहल्ला क्लिनिक खोलना और लोगों के लिए मुफ्त दवाओं की व्यवस्था करना है। ‘आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “अब वे कह रहे हैं कि मुझे फिर से जेल जाना होगा। यह आपके हाथ में है कि मैं जेल जाऊं या नहीं। यदि आप ‘कमल' (भाजपा का चिन्ह) चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल जाना होगा। यदि आप ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार को चुनते हैं, मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “जब आप वोट देने जाएं तो आपको ये सोचना होगा कि क्या केजरीवाल को जेल जाना चाहिए। 'जो करे केजरीवाल को प्यार वो करे मोदी को इनकार।'' उन्होंने अग्रवाल के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि इस बार ‘आप' और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह जेल में थे तो उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई, “लेकिन भगवान हनुमान के आशीर्वाद के कारण मैं मजबूत बना रहा।” केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। उन्हें उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत दी है।
मानसून सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी बोले- प्रो-एक्टिव मानसून और प्रोडक्टिव सत्र से होगा देश का...
'विधायकों की खरीद-फरोख्त' के आरोप पर भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस, दावों को बताया झूठा...
ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर CM रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, मांगा जवाब
PM मोदी ने लोगों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई दी
Earthquake in Uttarakhand : भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत
दिल्ली की पुरातात्विक विरासत पर होगा शोध, CM रेखा गुप्ता ने छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी
1 अगस्त से दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा के लिए Pink Saheli Card अनिवार्य, बिना कार्ड देना...
दिल्लीवालों को लगा बड़ा झटका, फिर महंगा होगा बिजली का बिल, DERC ने दी 8% तक 'अतिरिक्त' चार्ज की...
Weather Forecast: जानें क्या दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये...
पुरानी दिल्ली की हवेलियों और गलियों से कमाई का मौका दे रही सरकार, बस करना होगा यह काम
USD $
21/07/2026 00:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की ज़रूरत है। पार्टनर से आज कोई तोहफा मिल...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा। व्यापार में पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।लव पार्टनर आज आपसे अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। परिवार में किसी खुशी के चलते पार्टी का आयोजन हो...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। लंबे समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, वह आज पूरा होता हुआ नज़र आ सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। युवा आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बना...
तुला राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण बातचीत से भविष्य के लिए लाभदायक रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल हो सकती है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने...
धनु राशि वालों आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजना बना...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा मिल सकती...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes