शर्मनाक! 'पापा ने मेरे साथ...' कलयुगी बाप हर रात अपनी नाबालिग बेटी के साथ करता था गंदा काम, पेट में हुआ तेज दर्द तो...

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 01:03 PM

in faridabad a father raped his minor daughter for two months

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके से एक बेहद शर्मनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पिता ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले दो महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। इस काली...

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके से एक बेहद शर्मनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पिता ने अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले दो महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। इस काली करतूत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

कैसे हुआ घिनौने राज का पर्दाफाश?

पीड़ित लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार में आए दिन शराब के कारण झगड़े होते थे जिससे तंग आकर लड़की की मां दो छोटे बच्चों को लेकर चरखी दादरी में अपनी बहन के घर चली गई थी। यह किशोरी और उसके छोटे भाई-बहन पिता के साथ ही रह रहे थे।

बीमारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा 

बुधवार सुबह लड़की को पेट में तेज दर्द और बुखार हुआ। वह पड़ोस की एक बुजुर्ग आंटी के पास दवा लेने गई। जब आंटी उसे पड़ोसियों के साथ डॉक्टर के पास ले गईं तो लड़की ने बताया कि मंगलवार रात उसके साथ बुरा हुआ है। आंटी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने पहुंचकर लड़की की काउंसलिंग की जिसके दौरान उसने पूरी आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें: Singer threat Call: इस मशहूर सिंगर और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, बोला- 'अगर ₹15 लाख नहीं दिए तो...'

मां के जाने के गुस्से का शिकार बनी बेटी

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीकर घर आते थे। मां के चले जाने से पिता नाराज़ थे और उसी गुस्से में उन्होंने सबसे बड़ी बेटी को निशाना बनाया। लड़की डर के मारे चुप रही और तब तक सहती रही जब तक बीमारी बर्दाश्त से बाहर नहीं हो गई। पुलिस के PRO यशपाल यादव ने बताया कि लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तीन अन्य छोटी बेटियों से भी बात कर रही है और उनकी काउंसलिंग की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!