'मम्मी मिलने आ जाओ,' बेटी का आया भावुक कॉल, फिर एक दिन आधी रात को बंद कमरे में जो हुआ वो...

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 01:57 PM

husband brutally murders wife on suspicion in baghpat

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कभी परिवार के खिलाफ जाकर जिस प्रेमी के हाथ थामकर एक युवती ने सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई थीं उसी पति ने शक के चलते अपनी...

Baghpat Crime : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कभी परिवार के खिलाफ जाकर जिस प्रेमी के हाथ थामकर एक युवती ने सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई थीं उसी पति ने शक के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि 24 जून को मृतका का जन्मदिन था लेकिन बच्चों के साथ केक काटने और खुशियां मनाने की उसकी हसरत से ठीक दो दिन पहले ही उसकी जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया।

मासूम बेटी की भावुक कॉल: मम्मी मिलने आ जाओ

मृतका मनीषा ठाकुर पिछले कुछ समय से अपने बेटे कविश के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। मनीषा की बहन शिवानी ठाकुर और परिजनों का आरोप है कि यह हत्या कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश (Pre-planned Conspiracy) थी। आरोपी पति राहुल भाटी ने पहले अपनी मासूम बेटी अनन्या के जरिए बेंगलुरु में रह रही मनीषा को फोन करवाया। बेटी ने रोते हुए मां से कहा, मम्मी, आपको मेरी याद नहीं आती क्या? मुझसे मिलने आ जाओ। बेटी की आवाज सुनकर भावुक हुई मनीषा तुरंत बेंगलुरु से बागपत के खैला गांव के लिए रवाना हो गई।

बिछाया जा चुका था मौत का जाल

उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस घर को वो अपना समझती है वहां उसके लिए मौत का जाल बिछाया जा चुका था। बता दें कि करीब 8 साल पहले हरिद्वार में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और समाज व परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने लव मैरिज की। शादी के बाद कुछ समय गांव में बिताने के बाद वे दिल्ली चले गए जहां उनके दो बच्चे हुए।

यह भी पढ़ें: Telegram Ban India: गूगल और एप्पल स्टोर से गायब हुआ टेलीग्राम, अब नए यूजर्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे ऐप

समय के साथ रोजगार के चलते दोनों अलग रहने लगे। राहुल हरिद्वार चला गया बेटी गांव में दादी के पास रहने लगी और मनीषा बेटे को लेकर बेंगलुरु शिफ्ट हो गई। परिवार का आरोप है कि इसी दूरी के बीच राहुल के मन में मनीषा के चरित्र को लेकर बेबुनियाद शक पैदा हो गया जिससे अक्सर दोनों में झगड़ा होने लगा।

धारदार हथियार से किया मनीषा पर जानलेवा हमला

परिजनों के मुताबिक जब मनीषा गांव पहुंची तो राहुल ने पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि राहुल ने पहले से तैयार करके रखे एक विशेष धारदार हथियार से मनीषा पर जानलेवा हमला कर दिया। मनीषा की बहन शिवानी ने बताया कि उन्हें फोन पर इस वारदात की खबर मिली लेकिन जब तक मायके वाले मौके पर पहुंचे तब तक मनीषा की सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: नहीं थमी मुंबई की रफ्तार, सुबह-सुबह काले बादलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

हैरानी वाली बात यह है कि हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल भाटी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही चांदीनगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!