लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर भावुक हुए दोनों बेटे; तेजस्वी ने शेयर की तस्वीरें, तेज प्रताप ने लिखा खास मैसेज

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 06:31 PM

lalu prasad yadav celebrated his 79th birthday with his family

RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव आज यानि की 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर कई नेताओं ने उन्हें बधाइयां दी। इस खास मौके पर उनके परिवारवालों ने केक काटकर जन्मदिन के जश्न की शुरुआत की। लालू के जन्मदिन पर...

नेशनल डेस्क: RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव आज यानि की 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर कई नेताओं ने उन्हें बधाइयां दी। इस खास मौके पर उनके परिवारवालों ने केक काटकर जन्मदिन के जश्न की शुरुआत की। लालू के जन्मदिन पर उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

<

>

तस्वीरें पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने अपने पिता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस बीच राजद (RJD) कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन को पूरे राज्य में 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया।

राबड़ी आवास के बाहर लगा समर्थकों का हुजूम

जन्मदिन का यह मुख्य समारोह पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर आयोजित हुआ। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बंगले के बाहर जमा हो गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र समेत कई दिग्गज नेताओं ने आवास पर पहुंचकर लालू यादव को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान लालू यादव भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि "आज जन्मदिन का भोज हो रहा है।"

<

>

बड़े बेटे तेज प्रताप ने शेयर किया भावुक संदेश

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट लिखा। उन्होंने अपने पिता को करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्रतीक और एक महान नेता बताया। तेज प्रताप ने लिखा "मुझे लालू प्रसाद यादव का पुत्र होने पर गर्व है। उन्होंने हमें न सिर्फ जन्म दिया, बल्कि संघर्ष, जीवन के मूल्य और विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने के संस्कार भी दिए। मेरी हर पहचान और सफलता पिता के ही आशीर्वाद का परिणाम है।" तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने लालू यादव के मुस्कुराते चेहरे को पूरे परिवार की सबसे बड़ी ताकत बताया।

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!