बंजी जंपिंग के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, सीने और पेट में दर्द के बाद छात्र की थम गई सांस

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 06:49 PM

a young man s health deteriorated during bungee jumping suffering chest and abd

उत्तराखंड के देवप्रयाग में उस समय हड़कंप मच गया जब बंजी जंपिंग के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत...

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के देवप्रयाग में उस समय हड़कंप मच गया जब बंजी जंपिंग के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंजी जंपिंग करने आए 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
PunjabKesari
परिजनों के मुताबिक जंप के कुछ समय बाद युवक ने सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बंजी जंपिंग गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारण का इंतजार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!