अयोध्या में भाजपा को हराकर 'इंडिया' गठबंधन ने राम मंदिर आंदोलन को हराया : राहुल गांधी

Edited By Updated: 06 Jul, 2024 06:05 PM

india alliance defeated ram mandir defeating bjp ayodhya rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन ने अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को पराजित कर दिया है जिसे लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन ने अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को पराजित कर दिया है जिसे लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले चुनाव में भाजपा का गुजरात में भी यही हश्र होगा। गांधी ने कहा कि कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चुनौती दी गई है और धमकी दी गई है, लेकिन वह गुजरात में भाजपा और नरेन्द्र मोदी को उसी तरह हराएगी, जिस तरह उन्हें अयोध्या में हराया गया। गांधी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा के बीच गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय के बाहर झड़प हुई थी, जब भाजपा के कार्यकर्ता हिंदुओं पर उनकी (गांधी की) टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करने वहां गए थे। गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।''
PunjabKesari
कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और नई शुरूआत करेगी- राहुल गांधी 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और इस राज्य से वह एक नयी शुरुआत करेगी। गांधी ने उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। अयोध्या फैजाबाद में ही स्थित है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘अयोध्या में भाजपा को हराकर, इंडिया गठबंधन ने राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था। मैं जो कह रहा हूं वह बहुत बड़ी बात है...कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ने उन्हें अयोध्या में हराया।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में भाजपा को हराएगी क्योंकि ‘‘मोदी के विजन का गुब्बारा फूट चुका है।''
PunjabKesari
आप भगवान से जुड़े हैं तो अयोध्या में आप कैसे हार गए?
उन्होंने सवाल किया, ‘‘संसद में मैंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह मनुष्य हैं, क्योंकि उन्होंने खुद कहा था कि वह ‘नॉन बायोलॉजिकल' हैं और उनका भगवान से सीधा संबंध है। अगर आप सीधे भगवान से जुड़े हैं, तो अयोध्या में आप कैसे हार गए?'' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का मानना ​​है कि बाकी सभी लोग जैविक हैं- गुजरात के लोग, गांधीजी, भारत के किसान और मजदूर जैविक हैं, जबकि नरेंद्र मोदी अजैविक हैं...जो व्यक्ति सोचता है कि वह अजैविक है और देश के लोग जैविक हैं, वह गुजरात के लोगों को कैसे दर्शन दे सकता है, जब वह मजदूरों और हीरा उद्योग में काम करने वालों का दर्द नहीं समझ सकता?''
PunjabKesari
हमने वाराणसी में गलतियां की, वर्ना हम मोदी को हरा देते 
उन्होंने कहा, ‘‘आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि भाजपा अयोध्या में हार जाएगी या मोदी वाराणसी में मामूली अंतर से जीतेंगे। वे गुजरात में भी उसी तरह पराजित होने जा रहे हैं, जैसे अयोध्या में हुए। आपको बस इतना करना है कि गुजरात के लोगों से कहें कि वे डरें नहीं।'' फैजाबाद से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षकों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी और कहा कि इससे उनकी हार होगी और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।'' गांधी ने कहा, ‘‘इसीलिए उन्होंने (मोदी) अयोध्या से चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि वाराणसी से चुनाव लड़ा। वाराणसी में हमने कुछ गलतियां कीं, वरना हम उन्हें वहां भी हरा सकते थे।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!