सीमा पार घुसपैठ पर भारत सख्त, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 01:41 AM

india cracks down on cross border infiltration

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी को तलब कर पाकिस्तान से लगातार हो रही सीमा पार घुसपैठ पर शनिवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उसने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय...

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी को तलब कर पाकिस्तान से लगातार हो रही सीमा पार घुसपैठ पर शनिवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उसने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई घटना को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, तीन लोग भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान लौटने की कई चेतावनियों के बावजूद वे सीमा बाड़ की ओर बढ़ते रहे। सुरक्षा के लिए तत्काल खतरा पैदा होने पर सीमा सुरक्षा बल ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। 

मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान से संचालित हथियारबंद नशीले पदार्थ तस्करी गिरोहों की बार-बार सीमा पार आवाजाही के एक स्पष्ट पैटर्न को दिखाती है। पाकिस्तान सरकार से ऐसी घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी और इसमें पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत की जांच करने तथा उचित कदम उठाने को कहा गया है। 

भारत ने पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा की मर्यादा का सम्मान करने, संबंधित द्विपक्षीय समझौतों का सख्ती से पालन करने और अपनी ओर से अनधिकृत आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है। संजीव अशोक

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!