भारतीय नौसेना के विमान में तकनीकी खराबी, रूस में आपातकालीन लैंडिंग

Edited By Updated: 29 Apr, 2018 11:52 AM

indian navy aircraft emergency landing in russia

भारतीय नौसेना के विमान आईएल-38 को तकनीकी खामी के कारण रूस में मॉस्को के जुकोविस्की हवाई अड्डे पर कल रात आपात स्थिति में उतरना पड़ा। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यह विमान इस समय रूस में पूरी जांच और मरम्मत के लिए है

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के विमान आईएल-38 को तकनीकी खामी के कारण रूस में मॉस्को के जुकोविस्की हवाई अड्डे पर कल रात आपात स्थिति में उतरना पड़ा। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यह विमान इस समय रूस में पूरी जांच और मरम्मत के लिए है और वहां भारतीय नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं तथा इसे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आईएल-18 प्लेट फॉर्म पर निर्मित यह विमान डॉप्लर और रेडियो नेविगेशन टूल्स की सुविधाओं से लैस है और इसमें लक्ष्य को खोजने और उसका पीछा करने खासकर समुद्री जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने की ऑटोमेटेड प्रणाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!