Jobs in Railway: रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 01:11 PM

railway recruitment 2026 rrb cbt tbt exam indian railways ashwini vaishnaw

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी है।  केंद्र सरकार अब रेलवे की परीक्षाओं को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल,  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में रेलवे...

नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी है।  केंद्र सरकार अब रेलवे की परीक्षाओं को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल,  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के उच्च अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि रेलवे की सभी विभागीय परीक्षाएं अब 'कंप्यूटर आधारित टेस्ट' (CBT) के जरिए ही ली जाएंगी। इसके अलावा, परीक्षा को और आधुनिक बनाने के लिए 'टैबलेट आधारित टेस्ट' (TBT) का इस्तेमाल भी बढ़ाया जाएगा।

जानें- रेल मंत्री का नया प्लान
बैठक के दौरान रेल मंत्री ने साफ किया कि Technology के इस्तेमाल से भर्ती प्रक्रिया को न सिर्फ तेज किया जा सकता है, बल्कि इसमें गड़बड़ियों की गुंजाइश को भी खत्म किया जा सकता है। उनका मुख्य फोकस इस बात पर है कि देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों को भी बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने का मौका मिले।

CBT और TBT में क्या अंतर है?
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें उम्मीदवारों को एक निश्चित परीक्षा केंद्र (Exam Center) पर जाकर डेस्कटॉप कंप्यूटर, माउस और कीबोर्ड की मदद से ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है। इसके लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटर लैब्स की जरूरत पड़ती है।

टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT): यह एक बेहद आधुनिक और लचीली प्रणाली है। इसमें परीक्षार्थियों को एक टैबलेट (Tablet Device) दिया जाता है, जिस पर वे सीधे अपनी परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए बड़े कंप्यूटर सेटअप की जरूरत नहीं होती, जिससे छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे द्वारा जारी किए गए Annual Recruitment Calendar को छात्रों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। इससे उम्मीदवारों को पहले से पता होता है कि कब कौन सी वैकेंसी आने वाली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे ने तकनीक की मदद से रिकॉर्ड समय में 43,781 उम्मीदवारों को नौकरियां दी हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP): 18,799 पद
टेक्नीशियन (Technicians): 14,298 पद
पैरामेडिकल स्टाफ: 1,376 पद
इनके अलावा अन्य कई अलग-अलग श्रेणियों में भी बंपर नियुक्तियां की गई हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!