'शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है', राहुल गांधी ने देश के एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 04:49 PM

it is a of exclusion not education rahul gandhi education

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था सिफर् कुछ लोगों के हित की व्यवस्था है कि इस शिक्षा प्रणाली का सार यही है कि जिनके पास पैसा, ताकत या अंग्रेजी बोलने का कौशल नहीं है, उन्हें यह व्यवस्था बाहर कर देती है।

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को कहा, 'अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी। इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कहा जा सकता। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को बाहर रखने के लिए बनाया गया है।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!