Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Oct, 2026 08:16 AM

उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित कुंजापुरी मेले के दौरान नवरात्रि के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान विधायक सुबोध उनियाल अचानक मंच पर आ गए और उन्होंने दलेर...
मुंबई: उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित कुंजापुरी मेले के दौरान नवरात्रि के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान विधायक सुबोध उनियाल अचानक मंच पर आ गए और उन्होंने दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाने का गंभीर आरोप लगा दिया।
विधायक उनियाल ने मंच पर ही दलेर मेहंदी से सवाल-जवाब किए और कहा कि नवरात्रि के पवित्र अवसर पर दुर्गा माता के कार्यक्रम में शराब पीकर गाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, जबकि उन्हें इस शो के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे। विधायक का कहना था कि वह सिर्फ गानों पर लिप-सिंक कर रहे थे और अपनी कला के साथ न्याय नहीं कर रहे थे। बाद में उन्होंने अपनी बात दोहराई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह अपने भाई के समर्थन में उतर आए हैं। मीका ने विधायक सुबोध उनियाल से तीखे सवाल पूछे हैं और कई मांगें रखी हैं...
मीका सिंह ने विधायक के 35 लाख रुपये देने के दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि... सर, आपने ₹35 लाख कैश में दिए थे या चेक से? अगर आपके पास भुगतान की रसीदें हैं, तो कृपया जनता के सामने शेयर करें, ताकि सबको सच पता चल सके। धन्यवाद!
शराब पीने के आरोप को नकारा
मीका ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी बिल्कुल शराब नहीं पीते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में दलेर पाजी की एक बड़ी सर्जरी हुई थी और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने अपना कमिटमेंट पूरा किया और थकान व बीमारी के बावजूद मंच पर उतरे। मीका ने यहां तक चुनौती दी कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उनके भाई ने शराब पी थी, तो वह गाना छोड़ देंगे।
इसके साथ ही मीका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि स्कूल में अगर कोई शिक्षक छात्र को डांटे तो बड़ा मुद्दा बन जाता है, ऐसे में इतने बड़े कलाकार का इस तरह सरेआम अपमान करना बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे अपनी गलती मानते हुए माफी मांगनी चाहिए।
वहीं, मीका ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि वे विधायक के इस बर्ताव पर ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राजनेताओं द्वारा कलाकारों का इस तरह अपमान किया जाता रहेगा, तो कलाकार भविष्य में वहां परफॉर्म करने के लिए क्यों जाएंगे।
इतना ही वहीं मीका सिंह ने उत्तराखंड के उन सभी प्रशंसकों, गायकों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद किया है जो इस मुश्किल वक्त में दलेर मेहंदी के समर्थन में मजबूती से खड़े रहे।