J&K: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी किए ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

Edited By Updated: 23 Jun, 2020 09:14 AM

j k 2 terrorists killed in pulwama encounter

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने पुलवामा के बांदजू इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। इलाके में सुरक्षा...

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने पुलवामा के बांदजू इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इलाके मे ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाया था, जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध स्थान का घेराव करना शुरू किया, आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

PunjabKesari

बता दें कि पिछले 4 महीने में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गजवात-उल-हिंद के कई कमांडरों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षाबल लगातार कश्मीर घाटी में आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। इस साल अब तक 100 से आतंकी मारे जा चुके हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!