Edited By Yaspal,Updated: 24 Oct, 2021 05:30 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को गोलीबारी की घटना में एक आम नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके की है। व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना...
नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को गोलीबारी की घटना में एक आम नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके की है। व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।