J&K: नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑप्रेशन जारी

Edited By Updated: 16 Jun, 2021 10:36 AM

j k security forces killed a terrorist in nowgam encounter

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया था। सर्च अभियान के दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और यह मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

PunjabKesari

मारे गए आतंकवादी तथा उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी इसलिए सर्च अभियान अभी जारी है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!