J&K: पुंछ जिले में LoC के पास दिखी ड्रोन जैसी उड़ने वाली संदिग्ध चीज, सुरक्षा बल अलर्ट

Edited By Updated: 22 Nov, 2020 11:07 AM

j k suspicious flying drone spotted near loc in poonch district

नगरोटा में आतंकी साजिश के बाद भारतीय सेना सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक उड़ने वाली चीज दिखी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह उड़ने वाली...

नेशनल डेस्क: नगरोटा में आतंकी साजिश के बाद भारतीय सेना सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक उड़ने वाली चीज दिखी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह उड़ने वाली वस्तु ड्रोन है या कोई और चीज। इसको लेकर सुरक्षा बल भी अलर्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक उड़ने वाली वस्तु देखी गई।

 

सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं कि उड़ने वाली चीज क्या है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से LoC एरिया में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। साथ आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों में भी बढ़ौत्तरी हो रही है। भारतीय सेना आतंकियों की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार शाम LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जहां सुबह पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!