मोदी सरकार की नीतियों से वेतन, रोजगार, निजी निवेश में सुस्ती : कांग्रेस

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 02:58 PM

jairam ramesh attack on bjp government

कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि देश में वेतन और रोजगार नहीं बढ़ रहे हैं, निजी निवेश की रफ्तार सुस्त है तथा आर्थिक विषमताएं लगातार बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली । कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि देश में वेतन और रोजगार नहीं बढ़ रहे हैं, निजी निवेश की रफ्तार सुस्त है तथा आर्थिक विषमताएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिक्की के कार्यक्रम में उद्योग जगत के बड़े कारोबारियों को नसीहत देते हुए वही बातें दोहराईं, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र‘न्याय पत्र'में भी प्रमुखता से इन्ही बातों को शामिल किया था। 

उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस की इन बातों को‘अर्बन नक्सल'सोच से प्रेरित बताया गया था लेकिन अब मोदी खुद इन्हीं समस्याओं को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक ताकत कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सिमटने दी है जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा कमजोर हुई और छोटे कारोबारियों तथा उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार ने डर और दबाव का ऐसा माहौल बनाया है जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉडर् स्तर पर पहुंचने से लाखों छोटे और मझोले उद्योग प्रभावित हुए हैं। नोटबंदी और जटिल वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था ने भी छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को शिकायतें करने और उद्योगपतियों को नसीहत देने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी और निजी निवेश में सुस्ती जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सही नीतियां अपनानी चाहिए। उनका कहना था कि अर्थव्यवस्था भाषणों से नहीं भरोसे के माहौल और जवाबदेह सरकार से चलती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!