जम्मू-कश्मीर : भूस्खलन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 12:57 AM

jammu  kashmir child dies after being hit by a landslide

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान रेहान अहमद डार के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान रेहान अहमद डार के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा के मावर इलाके में एक स्कूल के निकट हुए भूस्खलन की चपेट में आए डार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बच्चे की मौत पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने 'एक्स' पर कहा, ''आज (शनिवार को) भूस्खलन में मावर स्थित फ्रंटलाइन मॉडल स्कूल के छात्र रेहान अहमद डार की मौत से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।'' निजी विद्यालयों का संघ (पीएसए) ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!