कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में निकला जहरीला सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी, Video वायरल

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 01:18 AM

poisonous snake found in sleeper coach of katihar express

चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में अचानक सीट के नीचे से लंबा सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रात में कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का है।

बिहार: चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में अचानक सीट के नीचे से लंबा सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रात में कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का है।

सीट के नीचे से फर्श पर रेंगने लगा सांप
वायरल वीडियो में स्लीपर कोच की साइड लोअर बर्थ के नीचे से एक लंबा सांप निकलता दिखाई देता है। सांप सीट के नीचे से निकलकर जैसे ही फर्श पर तेजी से रेंगने लगा, आसपास बैठे यात्रियों में डर का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में कुछ यात्री सांप से दूर हटते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग उसे भगाने या पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

रेलवे की सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल
चलती ट्रेन के भीतर सांप दिखाई देने की इस घटना ने सोशल मीडिया पर यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर रेलवे या संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि यह वीडियो वास्तव में कटिहार एक्सप्रेस का है या नहीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!