Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में अकेल चुनाव लड़ेगी जद(यू), गठबंधन पर भाजपा से नहीं मिला कोई जवाब

Edited By Updated: 16 Jan, 2022 08:50 PM

jd u will contest alone in uttar pradesh no response from bjp on alliance

जनता दल (यू) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन के प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है, लिहाजा पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने यह जानकारी दी। त्यागी ने कहा कि जद (यू) नेता और केंद्रीय मंत्री...

नई दिल्लीः जनता दल (यू) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन के प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है, लिहाजा पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने यह जानकारी दी। त्यागी ने कहा कि जद (यू) नेता और केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जद (यू) ने सिंह को भाजपा के साथ गठबंधन के लिये बातचीत का जिम्मा सौंपा था। त्यागी ने कहा कि जद (यू) 18 जनवरी को लखनऊ में बैठक कर फैसला करेगी कि पार्टी को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!