14 वर्षीय नाबालिग को अकेला देख की छेड़छाड़, 62 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 03:29 PM

elderly man arrested for molesting a girl

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ करने और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ करने और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय आरोपी पावरलूम (बिजली से चलने वाले करघे) इकाई में काम करता है और तावरे वाडी इलाके की एक चॉल में पीड़िता का पड़ोसी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रविवार रात उसकी बेटी चॉल के पास खाली जगह में एक जानवर को खाना खिला रही थी तभी आरोपी ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील बातें कहीं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!